जोड़ियाँ सच मुच उप्पर वाला बनाता है ?
- Get link
- X
- Other Apps
सुना है उप्पर वाले के काम में कोई भूल नहीं होती
फिर भी
बनी हुई जोड़ियों को टूटते देखा मैंने
दो जिस्म एक जान बिखरते देखा है
लड़ते झगड़ते देखा
दो प्यार करने वालों को बिछड़ते देखा मैंने
जोड़ियाँ उप्पर वाला बनाता है
ये जो झूट है
उसे मान लिया मैंने
उस उप्पर वाले के नाम पे
जो अपने रिश्ते को जामा पहना दिया करते हो
आगे चल कर क्यों उसे फेक उतार दिया करते हो
या तो वो उप्पर वाला झूठा है
या रिश्ते में तुम्हारे वो दम नहीं है
जोड़ियाँ उप्पर वाला बनाता है
ये जो झूट है उसे मान लिया मैंने
आप भी जितना जल्दी हो सके समझ लो इसे
आपके लिए बेहतर होगा
आखिर में उसी उप्पर वाले के नाम पे
अच्छा हुआ
ये तो मेरा परफेक्ट मैच ही नहीं था
ऐसा कहते बहुतों को सुना मैंने
जोड़ियाँ उप्पर वाला बनाता है
ये जो झूट है उसे मान लिया मैंने
जिस नाम से शुरू हुआ
उसी पे खत्म हुआ
जोड़ियाँ उप्पर वाला बनाता है
ये जो झूट है उसे मान लिया मैंने
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment