भरी महफ़िल में महोतरमा ने फ़रमाया-

  भरी  महफ़िल  में  महोतरमा ने फ़रमाया-  साजिश कर रहे हो पास आने की ज़रा सम्भलो  ज़िद कर रहे हो साथ चलने की  ज़रा सम्भलो  न मिलता इश्क़ ऐसे बोलने से क्या करोगे तुम  मर जाते हैं आशिक़ इश्क़ पाने को  ज़रा सम्भलो  हमने भी कह दिया-  नहीं करेंगे साजिश पास आने की  न ही करेंगे ज़िद साथ चलने की अरे हम तो वो  आशिक़  हैं जो एक मर्तबा मुहब्बत का इज़हार करते हैं  आपकी मर्ज़ी खुदा का फरमान समझते हैं  साजिशों  और ज़िदों से इश्क़ पाया नहीं जाता  आशिकी में मरा हुआ आशिक़ कहलाया नहीं जाता  करनी है मुहब्बत तो उससे करो  जिसे तुम्हारे बिन रात दिन भाया नहीं जाता 

"मैं एक लड़की होना चाहता हूँ"



Emotions of a boy where he wants to live a life of a girl. Don't doubt his sexual orientation. It is just because he wants to feel and live it closely.

                                                                                                  
मैं एक लड़की होना चाहता हूँ

महसूस करना चाहता हूँ 
उस पल को जब बापू को पता चले 
उनके घर लड़की जनमी है
सुनना चाहता हूँ 
उन्हें कहते हुए 
"म्हारे घर तो लक्ष्मी जनमी है"
या सुनना चाहत हूँ
उन्हें कहते हुए 
"दुसरे कि अमानत जनमी है"

महसूस करना चाहता हूँ 
माँ के उस प्यार को 
जो वो मुझे सजाने में लगाएगी 
मुझे रंग बिरंगे कपड़े पहनाएगी
मुझे तरह तरह के जेवर पहनाएगी 
सबसे ज़रूरी मेरी चोटी गूंदेगी 
साथ ही मेरा मेकअप शेकअप करेगी

मैं एक लड़की होना चाहता हूँ

महसूस करना चाहता हूँ 
रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व के मधुर अहसास को 
महसूस करना चाहता हूँ 
उस प्रयास को जो मुझे अपनों को ये सिद्ध करने में लगे
कि उनकी छोरी किसी से कम है के
महसूस करना चाहता हूँ 
मुझ पर लगायी जाने वाली उन पाबंदियों को
    
जानना चाहता हूँ 
अपनी माँ की सारी बातें 
जो वो एक लड़का होने की वजह से मुझसे नहीं कह पाती 
महसूस करना चाहता हूँ 
सर पर थपथपाकर जताये बापू के उस प्यार को 
महसूस करना चाहता हूँ 
उस हैवान की हैवानियत के दर्द और आत्मग्लानि को 

मैं एक लड़की होना चाहता हूँ 

शर्माना चाहता हूँ 
शादी की बात पर
महसूस करना चाहता हूँ 
उस पल को जब पती का घर अपना 
और बाप का घर पराया कहलाया जायेगा 
महसूस करना चाहता हूँ 
उस बेहद ही अनोखे अहसास को 
जो माँ बनने पर किसी लड़की को होता है
सुनना चाहता हूँ  
उस बच्चे से अपने लिए उसका पहला शब्द माँ
उसके अनुसार सोना चाहता हूँ
उसके अनुसार जगना चाहता हूँ

मैं एक लड़की होना चाहता हूँ
मैं एक लड़की होना चाहता हूँ


please feel free to add your experience down below through comments, keep smiling and thanks for reading. 

Comments

Popular posts from this blog

Winning Activity is all about love, care and affection.

बहुत याद आता है..

महसूस होगा

बहन

भरी महफ़िल में महोतरमा ने फ़रमाया-

दुर्बलता

लोगों को बहुत कहते सुना है

दोस्ती

एक दिन

दिल से दिल की मुक्कालात